बेंगलुरु के एक मेडिकल कॉलेज में एक प्रोफेसर ने क्लास के दौरान ही एक छात्रा को प्रपोज कर दिया। छात्रा के विरोध के बाद विवाद बढ़ा और इसके बाद अन्य छात्रों ने कॉलेज के बाहर प्रोफेसर के साथ मारपीट कर दी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और कॉलेज प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। यह घटना बुधवार को हुई। स्टूडेंट्स के बनाए वीडियो के सामने आने के बाद मामला सामने आया। प्रोफेसर के खिलाफ कॉलेज के प्रिंसिपल दिवाकर एसपी ने मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने BNS की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर...