आगरा में मकान मालिक की बच्ची की हत्या करने वाला किराएदार एनकाउंटर में ढेर हो गया। शनिवार तड़के पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी सुनील फायरिंग करने लगा। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी को गोली लग गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 29 साल के सुनील ने 24 मार्च को जूता कारोबारी की बच्ची की गला काटकर हत्या कर दी थी। शव को कनस्तर में भर दिया था। करीब 30 घंटे बाद पुलिस ने शव बरामद किया था। पुलिस जांच में सामने आया था कि 11 दिन पहले बकाया कि...