पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के रघुनाथगंज में रामनवमी जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच तीन अलग-अलग जगहों पर हिंसा हुई। इस दौरान दुकानों में तोड़फोड़, लूटपाट और आगजनी की घटनाएं सामने आईं। इस दौरान कई लोग घायल भी हुए। विवाद की शुरुआत रघुनाथगंज-फुलतला ट्रैफिक मोड़ पर हुई। यहां कुछ लोगों ने सड़क किनारे लगे एक होर्डिंग पर चढ़कर उसपर लगा केसरिया झंडा हटा दिया। इससे जुलूस में शामिल लोग भड़क गए और हालात बेकाबू हो गए। भाजपा ने आरोप लगाया कि भीड़ ने भगवा ध्वज को अपमानजनक ढंग से नीचे...