आम आदमी पार्टी के सांसद मलविंदर सिंह कंग ने शादी के पहले लड़कों के डोप और मेडीकल टेस्ट को अनिवार्य करने की बात उठाई है। उन्होंने सदन में ऐसा कानून बनाने और सभी राज्यों में इसे लागू करने की मांग की। उन्होंने दावा किया कि ऐसा होने की वजह से ही देश में तलाक और घरेलू हिंसा के मामले बढ़ रहे हैं।