Noida Real Estate News: ऑनलाइन प्रॉपटेक प्लेटफॉर्म Square Yards की ताजा रिपोर्ट के अनुसार Noida International Airport के निर्माण ने Noida और Yamuna Expressway Corridor के आसपास रियल एस्टेट बाजार में जबरदस्त तेजी ला दी है. रिपोर्ट बताती है कि 2020 से 2025 के बीच अपार्टमेंट की कीमतें लगभग तीन गुना बढ़ी हैं, जबकि प्लॉट की कीमतों में औसतन 1.5 गुना उछाल आया है, और कुछ माइक्रो-मार्केट में यह वृद्धि 5 गुना तक पहुंच गई है. बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार के अवसर और कनेक्टिविटी में सुधार के कारण आने वाले द...