विमानन नियामक DGCA ने शुक्रवार को मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों और राज्यपालों सहित VVIP की यात्रा करने वाले एयरक्राफ्ट ऑपरेटर्स के लिए नई गाइडलाइन जारी की। ये गाइनलाइन उन नॉन-शेड्यूल्ड विमान और हेलिकॉप्टर ऑपरेटरों पर लागू होंगे, जो VVIP को ले जाते हैं। ये नियम जनवरी में हुए उस घातक विमान हादसे के बाद आए हैं, जिसमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी। महाराष्ट्र के पुणे जिले स्थित बारामती एयरपोर्ट के पास 28 जनवरी 2026 को हादसा हुआ था। DG...