Excise Duty Cut On Petrol & Diesel: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और Strait of Hormuz के बाधित होने से पैदा हुए वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार ने आम जनता को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है. पेट्रोल और डीजल पर 10 रुपये तक एक्साइज ड्यूटी घटाने के फैसले से लोगों की उम्मीदें जरूर बढ़ी हैं, लेकिन सवाल अभी भी बना हुआ है क्या इसका फायदा सीधे आपकी जेब तक पहुंचेगा? सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी घटाकर करीब 3 रुपये कर दी है, जबकि डीजल पर इसे शून्य कर दिया गया है. आमतौर पर ऐसे फैसलों के बाद खु...