चंडीगढ़ में सुखना लेक पर आज (27 मार्च) से दो दिवसीय एयर शो शुरू हो गया है। आसमान में एयरफोर्स की सूर्यकिरण टीम ने करतब दिखाए। फाइटर जेट से आसमान में डायमंड और अंग्रेजी के अक्षर ‘A’ की आकृति बनाई गई। इसके साथ ही तिंरगा भी बनाया गया। शो देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे। मुख्य अतिथि के तौर पर चीफ सेक्रेटरी राजेश प्रसाद शामिल हुए। एयर शो में बिना प्री-बुकिंग के एंट्री नहीं दी गई। इस दौरान लेक आम लोगों के लिए बंद कर दी गई है। NDRF की टीम आसमान में उडने वाले पक्षियों पर नजर रखी...