इजरायल और अमेरिका के साथ चल रही जंग के बीच ईरान ने बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात के होटल मालिकों पर हमले करने की चेतावनी दी है. उसका कहना है कि इन होटलों में अमेरिकी सैनिक को ठहराया जा रहा है. उसने इन होटल मालिकों को अल्टीमेटम दिया है कि ये होटल उसकी सैन्य कार्रवाई का निशाना बन सकते हैं. न्यूज एजेंसी 'फार्स' की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सैनिकों के खिलाफ ईरानी और उसके सहयोगी उग्रवादी समूहों के साथ जॉइंट ऑपरेशन के चलते अमेरिकी सैनिक गल्फ देशों के होटलों में ठहरे हैं. इन हमलों में पूरे मिडिल ईस...