जयपुर की सड़कों पर हाल ही में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया. आमतौर पर सड़क पर छोटी-मोटी झगड़े या साइड लगने जैसी घटनाएं समय पर सुलझ जाती हैं, लेकिन इस बार मामला कुछ अलग था. एक महिला ने गुस्से में आते ही युवक की बुलेट बाइक को पूरी तरह तोड़ डाला. यह घटना इतनी जबरदस्त थी कि आसपास खड़े लोग भी हैरान रह गए और पुलिस भी वहां मौजूद होने के बावजूद कुछ कर नहीं सकी.  क्या हुआ था पूरा मामला? घटना जयपुर की एक व्यस्त सड़क पर हुई. जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार युवक की गाड़ी...