पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के मंत्री रहे लालजीत भुल्लर पर आरोप लगा वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप रंधावा ने सुसाइड कर लिया। CM भगवंत मान ने कहा कि मामले का पता चलते ही भुल्लर से इस्तीफा ले लिया। फिर अमृतसर पुलिस ने FIR दर्ज कर भुल्लर को गिरफ्तार कर लिया। मगर, रंधावा का परिवार संतुष्ट नहीं है। उनकी पत्नी उपिंदर कौर कह रही हैं कि मुझे पुलिस पर भरोसा नहीं, CBI जांच करें। लोकसभा में कांग्रेस सांसद गुरजीत औजला की मांग पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कह दिय...