रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 28 मार्च को होने वाले मैच के साथ IPL के सीजन 19 का शुभारंभ हो जाएगा. ये मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है, जिस पर से कुछ समय पहले ही प्रतिबंध हटा है. इस मैच में बारिश का साया रहेगा, शहर में बारिश का अलर्ट है. आईपीएल 2026 के शुरू होने से कुछ समय पहले तक एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बैन लगा हुआ था. इस प्रतिबंध के हटने के बाद आरसीबी को अपने घरेलू मैच इस वेन्यू पर खेलने की इजाजत मिली. बीसीसीआई ने फुल शेड्यूल का ऐलान कर...